राज्यसभा चुनाव में सर्वाधिक मत से होगी भाजपा प्रत्याशी की जीत: ओम माथुर

6/18/2020 11:47:26 AM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी दीपक प्रकाश सर्वाधिक मतों से जीतकर उच्च सदन में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जानकारी के अनुसार, माथुर ने राजग विधायक दल की बैठक की। इस बैठक को संबोधित करते हुए माथुर ने कहा कि राजग के पास जीत के लिये अपेक्षित संख्या बल के अतिरिक्त कई विधायकों ने समर्थन की घोषणा की है। वहीं, बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र में विश्वाश नहीं है।

सांसद ने कहा कि जोड़-तोड़, खरीद-फरोख्त की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। कांग्रेस गठबंधन का सम्मान भी नहीं करना जानती और पार्टी का एकमात्र मकसद सिर्फ सत्ता सुख प्राप्त करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static