रांची लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार संजय सेठ ने लहराया परचम, यशश्विनी सहाय को 1.20 लाख से अधिक मतों से हराया

Wednesday, Jun 05, 2024-03:07 PM (IST)

रांची: रांची लोकसभा के भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ लगभग 1.20 लाख से ज्यादा मतों से अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी यशश्विनी सहाय को पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

संजय सेठ के जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया व उन्हें जीत का लड्डू खिलाया। वहीं इस अवसर पर संजय सेठ ने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल और कांग्रेस के 65 सालों के शासनकाल की तुलना करते हुए कहा कि देश ने कितना विकास किया है तुलना कर लें। संजय सेठ ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर से विश्वास जताया है और आगे भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।

संजय सेठ ने कहा कि जो कार्य पिछले कार्यकाल में पूरा नहीं हो सका उसे अगले 5 साल में पूरा करने की कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा,"चाहे रेलवे का क्षेत्र हो या हाईवे के क्षेत्र हो। निश्चित रूप से जनता की उम्मीद पर कार्य होगा। एक बार फिर रांची की जनता को आभार व्यक्त करता हूं"।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static