झारखंड की झांकी के केंद्रबिंदु रहे बिरसा मुंडा और बैद्यनाथ धाम

1/26/2023 3:30:42 PM

नई दिल्ली\ रांची: राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर निकाली गई झारखंड की झांकी मुख्य रूप से आदिवासी नायक बिरसा मुंडा और राज्य के प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम पर केंद्रित रही।

मशहूर सोहराय की पेंटिंग की भी झलक पेश की गई
बता दें कि बिरसा मुंडा ने 19वीं सदी में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आदिवासी समाज में उन्हें भगवान माना जाता है। उनकी प्रतिमा को झांकी के सबसे अगले हिस्से में रखा गया था। राज्य की झांकी में मशहूर सोहराय की पेंटिंग की भी झलक पेश की गई। राज्य के हजारीबाग जिले की पहाड़ियों पर गुफाओ में यह चित्रकारी आज भी देखी जा सकती है। झांकी के साथ पाइका नृत्य पेश कर रहे लोक कलाकारों ने परेड स्थल पर मौजूद जन-मानस का मन मोह लिया।

बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है
वहीं, बैद्यनाथ मंदिर को बैद्यनाथ धाम भी कहा जाता है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और झारखंड के देवघर में स्थित है। यहां हर साल भगवान शंकर के लाखों श्रद्धालु श्रावण के महीने में जल चढ़ाने पहुंचते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static