पत्थर खदान में पोकलेन-हाइवा पर अचानक गिरा बड़ा पत्थर, 1 मजदूर की मौत...1 घायल

Thursday, May 18, 2023-06:43 PM (IST)

Giridih: झारखंड के गिरिडीह (Giridih) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पत्थर खदान के दौरान 1 मजदूर की मौत हो गई जबकि 1 मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें- Deoghar जिला अभियंता कार्यालय का अनोखा कारनामा, पाकिस्तान तक सड़क बनाने का टेंडर जारी
ये भी पढ़ें- MLA Irfan Ansari ने कहा- कर्नाटक चुनाव की जीत में बजरंगबली का बहुत बड़ा योगदान, 2024 के चुनाव में भी बरसेगी कृपा


PunjabKesari

हादसे में 1 मजदूर की मौत
मामला जिले के धनवार प्रखंड के अंतर्गत आने वाले पारोडीह का है। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार की सुबह खदान में काम चल रहा था और पोकलेन से 2 हाइवा पर पत्थर लोड किया जा रहा था। इसी दौरान 20 फीट ऊंचाई से पत्थर का बड़ा टुकड़ा टूट कर नीचे गिर गया। इस घटना में 2 हाइवा व 1 पोकलेन के परखज्जे उड़ गए। हादसे में पोकलेन का चालक दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई जबकि दोनों हाइवा के चालक घटनास्थल से भाग निकले। वहीं, एक हाइवा के चालक को हल्की चोट भी लगने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें- Ranchi हिंसा की जांच पर High Court ने मांगी रिपोर्ट, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक हुए पेश
ये भी पढ़ें- अब Ranchi नगर निगम और RRDS से नक्शा हो सकेगा पास, झारखंड HC ने नक्शा पास किए जाने पर लगी रोक हटाई

PunjabKesari

पुलिस मामले की कर रही जांच

घटना के बाद पोकलेन में आग लग गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पोकलेन में लगी आग को बुझाया। वहीं मृतक के परिजनों का भी रो- रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static