IAS पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद ED की बड़ी कार्रवाई, रांची में 6 व मुजफ्फरपुर में एक जगह छापेमारी

5/24/2022 2:00:58 PM

रांची: झारखंड कैडर के IAS और पूर्व माइंस सेक्रेटरी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद इंफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट ईडी ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई शुरु की।

ईडी की टीम रांची में विशाल चौधरी के विनायका ग्रुप ईडी द्वारा विशाल चौधरी का आवास जो कि रांची के अशोक नगर रोड नंबर 6 में है, इसके अलावा अनिल झा के साथ आधा दर्जन भर ठिकानों पर छापामारी शुरु कर दी है। बताया जाता है कि अनिल झा पूजा सिंघल के करीबी हैं और पैसे के लेन-देन से जुड़े रहे हैं। ईडी ने सभी कर्मचारियों का मोबाइल एक जगह रखवाकर छापेमारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ईडी ने आइएएस पूजा सिंघल, पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा और चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार के ठिकानों पर छापामारी की थी। यह छापमारी वर्ष 2010 में खूंटी में हुए मनरेगा घोटाले को लेकर हुई थी। ईडी की टीम ने 19 करोड़ से अधिक रुपए नकद बरामद किये थे। जिसके तीन दिन बाद ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया था।

Content Writer

Diksha kanojia