हैवानियत की हद पार, वहशी दरिंदे ने 70 वर्षीय दिव्यांग महिला से किया रेप

3/27/2021 3:55:16 PM

रांची: झारखंड की राजधानी रांची से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बीआईटी ओपी में वृद्ध महिला के साथ एक 30 वर्षीय नशेड़ी युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।      

बता दें कि 70 वर्षीय वृद्ध महिला अपने बेटे के साथ बीआईटी ओपी इलाके में रहती है। गुरूवार 25 मार्च को बेबस और लाचार दिव्यांग महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का ही आरोपी युवक प्रेम सागर करमाली घर में घुस गया और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे डाला। जिसके बाद मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने बुजुर्ग दिव्यांग महिला का मेडिकल टेस्ट कराया है। वहीं, इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए बीआईटी ओपी प्रभारी मंदीप उरांव ने बताया कि बुजुर्ग महिला को लकवा मार गया था। इसके बाद वो चलने फिरने में भी पूरी तरह सक्षम नहीं है। जिसकारण घटना के बाद भी महिला अपनी आपबीती किसी को बता नहीं पाई थी। हालांकि मामले की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक आए दिन  नशे की हालात में गांव के लोगों के साथ मारपीट करता था। लेकिन इस तरह की घटना को वो कारित करेगा इसका अंदाजा शायद किसी को नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static