हजारीबागः हरा राशन कार्ड से शत प्रतिशत आच्छादित लाभुकों को मिल रहा लाभ

11/14/2021 12:44:35 PM

 

हजारीबागः झारखंड में हजारीबाग की शारदा मोसमात। कुछ माह पूर्व तक बेसहारा शारदा मुश्किल से अपनी जीविका चला पाती थीं। खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित होने की वजह से उन्हें अन्न भी प्राप्त नहीं हो रहा था, लेकिन आज शारदा खुश हैं। राज्य सरकार ने उन्हें हरा राशन कार्ड से आच्छादित कर दिया है।

शारदा को जीविकोपार्जन में हो रही परेशानी अब कल की बात हो गई। चौपारण प्रखण्ड के दैहर ग्राम निवासी विधवा शारदा का हरा राशन कार्ड बन जाने से एक रुपए किलो की दर से राशन मिल रहा है। इससे उनकी खाद्य संबंधी चिंता खत्म हुई है। ऐसे ही केरेडारी प्रखण्ड की पताल गांव निवासी अनिता देवी के परिवार में चार सदस्य है। वे बताती हैं- परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। पिछले लॉकडाउन में घर वापस आने के बाद काम धंधा बंद हो गया था।

परिवार को चलाने में काफी परेशानी हो रही थी। इस दौरान हरा राशन कार्ड योजना की जानकारी मिली। आवेदन करने के बाद उनका भी हरा राशन कार्ड बन गया। इससे परिवार को काफी सहारा मिल रहा है। शारदा और अनिता जैसे हजारों लोगों को हरा राशन कार्ड उपलब्ध करा सरकार ने लंबी लकीर खींच दी है। ।

Content Writer

Diksha kanojia