VIDEO: चुनाव से पहले ED ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद पर कसा शिकंजा, हजारीबाग सदर सीओ के घर भी छापेमारी

3/12/2024 6:10:43 PM

रांची: झारखंड में एक बार फिर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। ईडी ने एक साथ रांची, हजारीबाग सहित लगभग 17 ठिकानों पर छापेमारी की है।  ईडी ने बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची और हजारीबाग आवास पर छापेमारी की है। रांची में उनके घर के साथ ही दूसरी जगह पर भी रेड की गई है। बड़कागांव सीट से विधायक अंबा प्रसाद और उनके सहयोगी से जुड़े 17 ठिकाने पर एक साथ ईडी ने छापामारी की है। गौरतलब है कि विधायक अंबा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की बेटी हैं। विधायक और उनके सहयोगी के ठिकानों पर ट्रांसफर, पोस्टिंग, जमीन घोटाला, बालू समेत अन्य मामलों को लेकर कार्रवाई चल रही है। 

Content Writer

Ramanjot