स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वर्ण रेखा नदी की सफाई का उठाया वीणा, बोले- जल ही जीवन है

3/22/2021 12:35:08 PM

जमशेदपुर: झारखंड में कुशल शासक का परिचय देने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने जमशेदपुर की लाइफ लाइन मानी गाई स्वर्ण रेखा नदी में उतर सफाई का वीणा उठाया। इस दौरान उन्होंने नदी में लगे जल कुंभियो को साफ किया और कहा कि जल ही जीवन है। 


जमशेदपुर की लगभग 17 लाख की आबादी के लिए एक नदी है जो जमशेदपुर से बहरागोड़ा तक लगभग 100 गाँव को पानी पिलाती है। जिसमें आज जल कुंभियों का कब्जा देख स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीड़ा उठाते हुए अपने सहयोगियों के साथ नदी में उतर गए। इस दौरान उन्होंने जल कुंभियोंं को साफ किया और कहा जल ही जीवन है, जिस कारण नदी में सफाई का यह कार्य किया जा रहा है।


मंत्री ने कहा कि आज के परिवेश में मनुष्य को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा जिस कारण नदियों को साफ करने की मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें प्रति शनिवार और रविवार को खुद शाम को मंत्री जी शहर के अन्य लोगों को जोड़कर यह कार्य करेंगे। 

 

Content Writer

Umakant yadav