बाबूलाल ने हेमंत सरकार को सभी मोर्चों पर बताया विफल, कहा- विधि व्यवस्था पूरी तरह हो गई चौपट

1/18/2021 11:15:52 AM

 

बोकारोः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि इस सरकार में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है।

मरांडी ने रविवार को स्थानीय परिसदन में हेमंत सरकार जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की बेटिओं के साथ हो रहे दुष्कर्म और हत्या के मामले में सरकार और पुलिस ऐसी घटनाओं का विरोध करने वाले को ही अपना निशाना बना रही है। समाज में विरोध करने का तरीका बदल गया है, जो लोग सोशल मीडिया पर अपराध का विरोध कर रहे है। पुलिस विरोध करने वालों को ही नोटिस भेज कर इसे दबाने में जुटी है।

भाजपा नेता ने कहा कि एक तरफ सोशल मीडिया का उपयोग कर अपराधी व्यपारियों से उगाही कर रहे है और पुलिस मौन है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की झारखण्ड निर्माण के पूर्व की स्थिति में पहुंच चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी। खरीद-फरोख्त कर सरकार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से ही सरकार बनाएंगे। सरकार यदि अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं लाई तो वर्तमान सरकार का गिरना तय है।
 

Diksha kanojia