बाबूलाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- संकट में भी देश मे भ्रम और अराजकता फैला रही पार्टी

5/12/2021 8:21:22 PM

 

रांचीः झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस मुश्किल दौर में भी कांग्रेस ओछी राजनीति से बाज नहीं आई हैमरांडी ने बुधवार को यहां कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष की सभी पाटिर्यां सत्ता लोलुपता में भ्रम पैदा करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा राहुल गांधी जानबूझकर देश को अराजकता की ओर धकेलना चाहते हैं। वे चाइना के समर्थन में देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं।

मरांडी ने सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस को मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता पच नहीं रहा, अंतत: वे देश में अराजकता की स्थिति खड़ा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी को सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कहना पड़ा कि कम से कम इस बुरे परिस्थिति में भ्रम पैदा ना करें। दुनिया के अन्य देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। विपक्ष को ऐसे नाजुक स्थिति को समझना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने वैक्सीन तैयार होने से पूर्व बीजेपी का वैक्सीन तक करार दिया, भारत में निर्मित को वैक्सीन की खिल्ली उड़ाया, लोगों में दहशत पैदा किया, किंतु जैसे ही वैक्सीन तैयार हुआ वे सभी विपक्षी नेता अगली पंक्ति में खड़े होकर वैक्सीन का खुराक लिया। भारत बायोटेक द्वारा वैक्सीन तैयार करने में महाराष्ट्र सरकार की भूमिका नकारात्मक रही, अंतत: कोर्ट का शरण लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि मोदी के बढ़ते प्रतिष्ठा और आत्मनिर्भर भारत निर्माण से कई देश परेशान हैं और उन शत्रु देशों के साथ विपक्ष की पाटिर्यां खड़ी है यह राष्ट्र निर्माण के लिए बड़ी बाधा है।

भाजपा नेता ने कहा कि बंगाल व अन्य पांच राज्यों के चुनाव को लेकर विपक्षी पाटिर्यों ने जमकर बवाल काटा जबकि आंकड़े में महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी पंजाब, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमित के सर्वाधिक मामले थे। जहां चुनाव नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि राज्यों के मुख्यमंत्री आज विधवा विलाप कर रहे हैं जबकि समय रहते हुए पीएम केयर या अन्य स्रोत से मिले फंड से स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया।
 

Content Writer

Diksha kanojia