जवाहरलाल सिन्हा के निधन पर अविनाश पांडे ने जताया शोक, बोले- कांग्रेस पार्टी ने खो दिया एक सच्चा सिपाही

4/1/2023 3:59:31 PM

रांची: झारखंड में 20 सूत्री कार्यक्रम के हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि सिन्हा के निधन से कांग्रेस पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है। पांडे ने कहा कि सिन्हा एक जुझारू और संघर्षशील नेता तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े एक महत्वपूर्ण स्तंभ थे। वों संघर्षों से तपे -बढ़े और जिला एवं प्रदेश की राजनीति में चार दशक तक जिलाअध्यक्ष से लेकर प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।

"ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें"
प्रदेश प्रभारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। जवाहरलाल सिन्हा के अंतिम संस्कार में आज शामिल होने हजारीबाग पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सिन्हा पार्टी के पुराने कर्तव्यनिष्ठ सिपाही थे। उन्होंने कहा कि सिन्हा अपने लंबे राजनीतिक जीवन में पार्टी कई पदों पर कार्यरत रहे वो बेहद मिलनसार, मृदुभाषी के साथ- साथ आदर्श समाजसेवी थे। इनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी क्षतिपूर्ति तत्काल संभव नहीं है।

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष तथा 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के जिला उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा उर्फ मुन्ना का कल संध्या वेदांता अस्पताल रांची में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास वंशीलाल चौक स्थित हरिहर कालोनी हजारीबाग आज ले जाया गया जहां उनके अंतिम दर्शन के कांग्रेस सहित कई राजनीति तथा सामाजिक संस्था के लोगों का तांता लगा रहा। उनके आवास से उनका पार्थिव शरीर को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव सहित सभी कांग्रेसजनों ने कांधा दे कर जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम लेकर पहुंचे जहां उन्हे पार्टी के झंडे के सम्मान के साथ भावपूर्ण विदाई दी गई। हजारीबाग के मुक्तिधाम खिरगांव में उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि उनकी पत्नी मुन्नी सिन्हा ने दी।

Content Editor

Khushi