दीपक प्रकाश का हमला- सत्ताधारी कांग्रेस-झामुमो एवं राजद के इशारे पर झारखंड में मची है लूट

10/27/2021 2:53:13 PM

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सत्ताधारी कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के इशारे पर पूरे प्रदेश में लूट मची है।

प्रकाश ने मंगलवार को दो दिवसीय प्रवास के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी हजरीबाग के मुद्दे पर संघर्ष करते आई है, इस संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा। इस बाबत कार्यकर्ता सम्मेलन और विधानसभा स्तरीय बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जो कार्य हुए थे उसे हेमन्त सरकार ने रोक लगाकर हजारीबाग के विकास के गति पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार कि लापरवाही के कारण भाजपा सरकार में स्थापित मेडिकल कालेज में नामांकन नहीं हो सका।

भाजपा सांसद ने कहा कि केंद्र द्वारा पैसे भेजे जाने के बावजूद हजारीबाग में एयरपोर्ट के लिए हेमन्त सरकार भूमि अधिग्रहण नहीं कर पाई है। बड़कागांव में विस्थापन की लड़ाई लड़ने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी केश किए जा रहे हैं। हेमंत सरकार के इशारे पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में बंदरबांट किया जा रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस झामुमो राजद के इशारे पर खनिज संपदा की लूट मची है। अपराध चरम सीमा पर है। भारत में सर्वाधिक दुष्कर्म झारखंड की बहनों के साथ हो रहा है। संगठित अपराध और खनिज संपदा की लूट हेमन्त सरकार के संरक्षण में हो रहा है।

Content Writer

Diksha kanojia