गिरिडीह में सहायक पुलिस निरीक्षक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sunday, Oct 18, 2020-02:24 PM (IST)

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के नगर थाने में पदस्थापित में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय तिर्की ने शनिवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि गिरिडीह शहर के ग्वाल टोला इलाके में स्थित अपने आवास पर तिर्की ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक विजय तिर्की गुमला जिले के सिसई का रहने वाले थे और करीब तीन साल पूर्व उनकी तैनाती नगर थाने में की गई थी। घटना की जानकारी परिजनों को भी दिया गया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक विनोद रवानी समेत अन्य पुलिसकर्मी के घर पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static