विशेषाधिकार समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने दिए कई दिशा-निर्देश

9/22/2020 12:14:18 PM

रांचीः झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में विशेषाधिकार समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।

झारखंड विधानसभा में जारी मॉनसून सत्र की कार्यवाही के बाद महतो की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विशेषाधिकार समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न सदस्यों द्वारा विशेषाधिकार हनन की सूचनाओं पर समीक्षाएं की गई। इस क्रम में कुल 12 मामलों के समीक्षा के बाद समिति ने विभिन्न मामलों पर दिशा-निर्देश दिए।

इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, सदस्य रामचंद्र सिंह, सदस्य निरल पुरती, सरफराज अहमद तथा विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। समिति की अगली बैठक सात अक्टूबर 2020 को होगी।

Diksha kanojia