झारखंड में 18 से 20 सितंबर के बीच शुरू होगा विधानसभा का मॉनसून सत्र, तैयारियों में जुटा प्रशासन

9/2/2020 3:46:04 PM

रांचीः झारखंड में विधानसभा का मॉनसून सत्र जल्द शुरू किया जाएगा। झारखंड सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है। संविधान की धारा 174 के अनुसार दो सत्रों की बीच मे 180 दिन या छह महीने से ज्यादा नही होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार विधानसभा सत्र आहूत करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से टेलीफोनिक बात चीत हुई है। आलमगीर आलम ने कहा कि कोविड-19 चल रहा है दूसरे राज्यों में जो विधानसभा सत्र चला है इसकी स्थिति हमलोगों ने देखी है। वह काफी छोटा था और सत्र को पहले ही स्थगित करना पड़ा था। इसलिए सरकार पूरी तैयारी के साथ सत्र आहूत करेगी क्योंकि नियम अनुसार छह महीने के अंदर सत्र आहूत करना अनिवार्य है।

संभवतः 18 से 22 सितंबर के बीच सत्र आहूत की जाएगी। इसके लिए कैबिनट में प्रस्ताव तैयार किया जाएगा कि कैसे कोविड 19 के मानकों को पूरा करते हुए सत्र चलाया जाएगा। सत्र की अवधी कितने दिनों की होगी इसपर कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा।

Diksha kanojia