झारखंड में समय से पहले होंगे विधानसभा चुनाव, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी

Friday, Jul 12, 2024-02:06 PM (IST)

रांची: झारखंड में पांच चरणों में चुनाव नहीं होंगे। यहां कितने चरणों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी, इसकी घोषणा जल्द ही होगी। ये जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी।

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग के वरीय उप निर्वाचन आयुक्त ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रामगढ़ पतरातू स्थित पर्यटन विहार के सभागार में समीक्षा बैठक की। इस बैठक पर बोलते हुए झरखण्ड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ये समीक्षा चल रही है कि इसमें नाम जोड़ने की रफ्तार कैसी है, उसको लेकर वेरिफिकेशन एक्टिविटी कैसा है उसके संबंध में प्रत्येक जिले की समीक्षा चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विधानसभा चुनाव में वोटिंग परसेंटेज कैसे बढ़ा सकते हैं इसको भी लेकर समीक्षा चल रही है। के रवि कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव समय से पहले ही हो जाएंगे।

मीडिया से बात करते हुए के रवि कुमार ने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। ऐसे सभी वोटरों को इसमें शामिल करना है, जो 18 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं। बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से बात कर रहे हैं। झारखंड में हर व्यक्ति को वोटर लिस्ट में जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होने की वजह को भी उजागर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच सकते हैं, चुनाव कर्मी उनके घर तक पहुंचेंगे। लोकतंत्र में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी हो इसे लेकर अभी से ही योजना तैयार की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले 2019 में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुए थे और 5 चरणों में चुनाव हुए थे। अब 2024 में समय से पूर्व यानी अक्टूबर में चुनाव कराने की तैयारी चल रही है।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static