PM मोदी के जमशेदपुर दौरे को लेकर अर्जुन मुंडा ने गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का लिया जायजा

Wednesday, Sep 11, 2024-06:20 PM (IST)

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर गोपाल मैदान में हो रही तैयारियों का आज जायजा लिया।

मुंडा के साथ जायजा लेने वालों में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, नंदजी प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को कई रेल का उद्घाटन और परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह रोड शो और जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल बनाएंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा काफी उत्साहित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static