लोहरदगाः भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर सूरजनाथ खेरवार ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

4/7/2022 4:10:42 PM

लोहरदगाः प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर सूरजनाथ खेरवार ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने बताया कि अंतर जिला नक्सल विरोधी अभियान ‘डबल बुल' के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि बुधवार को खेरवार ने जिला उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्णा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट प्रभात कुमार संदवार और उनकी (मीणा की) तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया।

Content Writer

Diksha kanojia