रांची में मोबाइल वैन के जरिये एक लाख से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोविड रोधी टीका

10/14/2021 1:01:33 PM

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में ‘मोबाइल वैन' के जरिये एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड-19 निरोधक टीकों की खुराक दी गयी है जो राज्य में एक कीर्तिमान है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के मामले में रांची, राज्य के सभी 24 जिलों में सबसे ऊपर है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “रांची में मोबाइल वैन के जरिये एक लाख लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया है। जिले की स्वास्थ्य टीम को बधाई जिन्होंने अवकाश के दिन भी अथक परिश्रम किया।”

बता दों कि रांची में मोबाइल वैन के जरिे टीकाकरण 28 मई को शुरू किया गया था।
 

Content Writer

Diksha kanojia