टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री ने BJP को कहा अलविदा, राजद में की घर वापसी; चतरा से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

4/3/2024 11:28:25 AM

Ranchi: चतरा लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने राजद का फिर से दामन थाम लिया है। बीते मंगलवार को गिरिनाथ सिंह राजद में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि गिरिनाथ सिंह ने पटना स्थित राजद कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने गिरिनाथ सिंह की घर वापसी कराई। वे चतरा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। झारखंड राजद नेताओं ने कहा कि गिरिनाथ सिंह की राजद में दोबारा वापस आने से पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल और मजबूत होगा।

बता दें कि पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह 2009 में राजद छोड़ भाजपा में गए थे। अब वह फिर से भाजपा छोड़ राजद में शामिल हो गए हैं।  

Content Editor

Khushi