झारखंड में एक बच्चे को किडनैप करने की कोशिश, CCTV में कैद पूरी वारदात, वीडियो देखने वालों के उड़े होश

Wednesday, Mar 04, 2026-10:12 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात बच्चे के अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई। समय रहते बच्चे के शोर मचाने से बड़ी घटना टल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बच्चे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग
बताया जा रहा है कि आजादनगर थाना क्षेत्र के कुली रोड में सोमवार देर रात एक बच्चे को अगवा करने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात युवक कुली रोड पहुंचे। सड़क किनारे खड़े एक बच्चे को उन्होंने जबरन उठाने की कोशिश की। जैसे ही बदमाश बच्चे को लेकर भागने लगे, बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी घबरा गए और बच्चे को वहीं छोड़कर स्कूटी से फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड पूरी घटना 
बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में तीन युवक स्कूटी से आते और बच्चे को उठाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static