आजादी का अमृत महोत्सव: CM सोरेन ने साइकिल रैली का किया उद्घाटन, बोले- वीर सपूतों की कुर्बानी...

3/12/2021 7:31:27 PM

रांची: आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन राजधानी रांची में हुआ। इस अवसर पर रांची में साईकिल रैली  का आयोजन हुआ जिसका उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। जो कि मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर ऑड्रे हाउस तक गई। जिसमें युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी स्वयं भाग लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, खेल सचिव पूजा सिंघल, खेल निदेशक जीशान कमर समेत राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) सहित अन्य संस्थान के युवा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाना बहुत ही गर्व का विषय है, और यह आजादी के सपूतों को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को स्थापित करने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह,  संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर, सहित कई वीर सपूतों ने अहम भूमिका निभायी थी। आज के दिन वे इन सभी वीर सपूतों को नमन करते हैं। भारत का लोकतंत्र इन वीर सपूतों की कुर्बानी की ही देन है।  

गौरतलब है कि देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में खेल निदेशालय द्वारा कला-संस्कृति और युवा कार्य विभाग द्वारा रांची में  यह साईकिल रैली आयोजित की गई। 

Content Writer

Umakant yadav