झारखंड में 10 लाख साधारण एवं एक लाख सक्रिय सदस्य बनाएगी AJSU

2/25/2021 1:56:05 PM

रांचीः ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के केंद्रीय महासचिव एवं विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने झारखंड में दस लाख साधारण और एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

महतो ने बुधवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता अभियान एवं 15 मार्च को प्रस्तावित रांची जिला सम्मेलन को लेकर समीक्षा बैठक की।उन्होंने बैठक में आए लोगों के बीच सबसे पहले सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की और इस अभियान को तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 10 लाख साधारण सदस्य और एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसको निर्धारित तिथि तक पूरा कर लेना है।

महासचिव ने कहा कि 15 मार्च को प्रस्तावित रांची जिला सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी चर्चा कर इसकी सफलता में अभी से ही जुट जाने को कहा। महतो पार्टी के रांची जिला प्रभारी भी हैं। बैठक में रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय सचिव राजेंद्र मेहता समेत अन्य नेता शामिल हुए।

Content Writer

Diksha kanojia