रामगढ़ उपचुनाव में आजसू पार्टी की जीत, सुनीता चौधरी बनीं विधायक

3/2/2023 5:24:54 PM

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ में हुए विधानसभा उपचुनाव में आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तथा कांग्रेस के बजरंग महतो को 21644 मतों से हराया है।

आजसू कार्यकर्ताओं में है जश्न का माहौल
सुनीता को 1,13,243 वोट मिले हैं, वहीं महतो को 91,577 वोट हासिल हुए हैं। सुनीता चौधरी की जीत के बाद आजसू कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वे जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मतगणना केंद्र के समीप महिलाएं एनडीए प्रत्याशी की जीत की खुशी में जश्न मना रही हैं। रामगढ़ कॉलेज परिसर के बाहर आतिशबाजी का दौर जारी है।

Content Editor

Khushi