यात्रियों को राहत...अहमदाबाद-धनबाद वन वे सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन वाया रांची का होगा परिचालन

5/2/2021 5:02:25 PM

रांचीः यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अहमदाबाद-धनबाद पूर्णता आरक्षित वन वे (केवल एक तरफ से) सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन वाया रांची का परिचालन होगा।

ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-धनबाद पूर्णता आरक्षित वन वे (केवल एक तरफ से) सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दो मई को अहमदाबाद से चलेगी। इस ट्रेन का अहमदाबाद प्रस्थान 10:00 बजे, सूरत आगमन 13:40 बजे प्रस्थान 13:50 बजे, भुसावल आगमन 19:20 बजे प्रस्थान 19:30 बजे, नागपुर आगमन 02:05 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, बिलासपुर आगमन 08:45 बजे प्रस्थान 09:00 बजे, राउरकेला आगमन 13:55 बजे प्रस्थान 14:00 बजे, रांची आगमन 17:35 बजे प्रस्थान 17:40 बजे (दिनांक 03-05-2021), बोकारो स्टील सिटी आ गमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे एवं धनबाद आगमन 22:15 बजे होगा।

इस ट्रेन में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 17 कोच, कुल 22 कोच होंगे।
 

Content Writer

Ramanjot