होली के बाद आज से फिर शुरू झारखंड विधानसभा सत्र, नियोजन- नीति को लेकर BJP मांगेंगी हेमंत सरकार से जवाब

3/13/2023 10:55:58 AM

रांची: बीते 27 फरवरी को झारखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हुई थी। इसी बीच होली की छुट्टी के बाद आज यानी सोमवार से फिर विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत होगी। वहीं, नियोजन नीति को लेकर सदन के हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष ने इसके संकेत पूर्व में ही दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें- झारखंड में राशन की दुकानों में अनियमितता के आरोप में 20 डीलरों का लाइसेंस रद्द

BJP सरकार से नियोजन-नीति के मामले में मांगेगी जवाब 

बता दें कि युवाओं ने नियोजन नीति को लेकर 60- 40 नाय चलतो टि्वटर पर ट्रेंड कर दिया था। लगभग 5 लाख से ज्यादा ट्वीट इस मुद्दे पर हुए थे, जिसका समर्थन भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने किया था। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी युवाओं के इस अभियान का समर्थन किया गया था। वहीं, आज भाजपा सरकार से नियोजन-नीति के मामले में जवाब मांगेगी।

ये भी पढ़ें- रेगुलेटर के पास आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार की 4 महिलाएं समेत 10 लोग झुलसे

"सरकार नियोजन -नीति पर बैकफुट पर है"

नियोजन- नीति को लेकर बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार नियोजन -नीति पर बैकफुट पर है। सरकार जिस तरह से लाखों नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, उसपर जवाब दे। नियोजन नीति को लेकर अब तक जो बातें की गई है, उसका मुख्यमंत्री जवाब दें। किन परिस्थितियों के कारण सदन को विश्वास में नहीं लिया, उन्हें बताना होगा। मुख्यमंत्री के सदन में जवाब नहीं देने तक भाजपा प्रबल विरोध करेगी।

ये भी पढ़ें- वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान ने BJP नेत्री रागिनी सिंह को दी धमकी, कहा- उसके खिलाफ बयानबाजी न करें, नहीं तो...

"भाजपा राज्य का नहीं देखना चाहती विकास"

वहीं, इरफान अंसारी का कहना है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा राज्य का विकास नहीं देखना चाहती। एक आदिवासी का मुख्यमंत्री पद पर काबिज होना भाजपा को नहीं पच रहा है। भाजपा के कारण झारखंड पीछे चला गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीतियां बनाकर नियुक्तियां आरंभ करने की कोशिश की तो भाजपा ने इसमें भी अडंगा लगाया। हम भाजपा के पाखंड का मुंहतोड़ जवाब देंगे। ये भी पढ़ें-

Content Editor

Khushi