अदनान ने अमित बनकर नाबालिग से मंदिर में की शादी, दवा खिलाकर कराया गर्भपात...पीड़िता पहुंची पुलिस थाने

6/5/2023 6:06:49 PM

Chaibasa: झारखंड के चाईबासा (Chaibasa) जिले से लव जिहाद का मामला सामने आया है जहां अदनान खान नाम के युवक ने अमित बन कर युवती को प्यार के झांसे में फंसाया।

मामला जिले के चक्रधपुर का है। जानकारी के मुताबिक अदनान खान नाम के युवक ने अमित बन कर पहले युवती को प्यार के झांसे में फंसाया। 2 बार शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। पहली बार गर्भवती होने पर दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। अब लड़की दूसरी बार गर्भवती हुई है, जिसके बाद वह अब न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची है। पीड़िता ने अदनान खान ऊर्फ अमित कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की है। वहीं, लड़की नाबालिग बताई जा रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अदनान खान चांदमारी इलाके का रहने वाला है। लड़की भी इसी इलाके की रहने वाली है। आरोपी अदनान चक्रधरपुर में ई- रिक्शा चलाता है। आने-जाने के दौरान अदनान खान ने अमित कुमार बन कर लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। इस बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। लड़की पहली बार गर्भवती हुई तो उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसी बीच दोनों ने देवगांव स्थित शिव मंदिर में शादी भी कर ली थी। शादी करने के बाद आरोपी युवक पीड़ित युवती को अपने साथ घर ले गया। घर में 1 दिन रखने के बाद फिर उसे उसके घर छोड़ दिया। इसके बाद फिर दोनों मिलते रहे, जिसके बाद अब पीड़िता फिर से 2 महीने की गर्भवती है। दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद अदनान खान युवती को फिर से दवा खा कर गर्भपात कराने की बात कह रहा है, जिसके बाद युवती ने पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Content Editor

Khushi