Dhanbad News... जमीन विवाद के कारण एक परिवार पर तेजाब से हमला, नाबालिग समेत 4 गंभीर रूप से घायल

4/10/2024 5:16:35 PM

Dhanbad: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जमीन विवाद के कारण एक ही परिवार के सभी सदस्यों पर तेजाब से हमला किया गया। आनन-फानन में सभी सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है, जिसमें से 4 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम का है। बताया जा रहा है कि यहां जमीन विवाद को लेकर 2 गुटों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजाब फेंक दिया। इस तेजाब हमले में एक महिला और आदमी के साथ नाबालिग बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में गोपाल सोनी और लव नारायण के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। तेजाब से रीता गुप्ता का पीठ और नंदिनी कुमारी का हाथ जल गया है।

घायल विनोद महतो ने बताया कि राहुल महतो ने लगभग 15 लोगों के साथ लाठी, डंडे के साथ थे। कुछ लोगों ने तेजाब से भी हमला कर दिया। सुबह करीब 4 बजे विनोद महतो, राहुल महतो मेरे जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। जानकारी मिलने पर हम लोग जब वहां पहुंचे तब उन लोगो ने एक हम लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

Content Editor

Khushi