पाकुड़ से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, चार महीने से था फरार

6/19/2021 11:47:16 AM

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस ने चार माह से फरार दुष्कर्म के एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मुफस्सिल थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लिक ने संवाददाताओं को बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को नगर थाना के निकट स्थित हटिया से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह सब्जी खरीद रहा था।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता नाबालिग ने आरोपी बदरुज्जमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के चार माह बाद भी कार्रवाई न होने पर 10 जून को उपायुक्त से गुहार लगाई थी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा था कि अगर पंद्रह दिनों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह 16 वें दिन मुफस्सिल थाना परिसर में आत्मदाह कर लेगी। पीड़िता के बयान पर बदरुज्जमा के खिलाफ 11 फरवरी को नामजद मामला दर्ज किया गया था और वह उसके बाद से फरार चल रहा था।

Content Writer

Diksha kanojia