अब्दुल हमीद ने पीआईबी, रांची में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाला

6/1/2023 7:59:37 PM

Ranchi: भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी अब्दुल हमीद ने आज पत्र सूचना कार्यालय, रांची में संयुक्त निदेशक के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। हमीद इससे पूर्व आकाशवाणी रांची में समाचार सेवा प्रभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

"हमीद की योग्यता एवं अनुभव का लाभ पीआईबी, रांची को मिलेगा"
भारतीय सूचना सेवा में 35 वर्ष से अधिक के कार्यकाल में हमीद ने दिल्ली, कोलकाता, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल एवं रांची में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रमुख विभागों जैसे-पीआईबी, आकाशवाणी, प्रकाशन विभाग, दूरदर्शन, सीबीसी में अपनी सेवाएं दी हैं। पीआईबी रांची के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि हमीद की योग्यता एवं अनुभव का लाभ पीआईबी, रांची को मिलेगा। इस मौके पर पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख ओंकार नाथ पांडेय एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर भी मौजूद थे। 

Content Editor

Khushi