CM आवास पर बड़ी संख्या में पहुंची आम जनता, हेमंत को सुनाई समस्याएं

Tuesday, Jan 12, 2021-06:25 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से यहां पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुना। राजधानी रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और सोरेन के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।
PunjabKesari
सोरेन स्वयं चलकर लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर सभी के हाथों से आवेदन लिया। उन्होंने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया।

मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री से कई सामाजिक संगठन के लोगों ने भी भेंट की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static