Ranchi के मोरहाबादी मैदान में टहल रहे ड्राइवर की अचानक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sunday, Feb 22, 2026-05:11 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में रविवार सुबह मोराबादी मैदान में टहल रहे एक ड्राइवर की अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर सुबह मोरहाबादी ग्राउंड में टहल रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक पिछले चार दिनों से मोराबादी में ही रह रहा था। हालांकि उसकी पहचान और अन्य विवरण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

इस संबंध में मोरहाबादी टीओपी प्रभारी दुलार कुमार महतो ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि मोरहाबादी मैदान में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static