CBSE की 10वीं की परीक्षा में झारखंड के 99.81% छात्र-छात्राएं सफल, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी

8/4/2021 5:03:11 PM

रांचीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से मंगलवार को जारी दसवीं के परिणाम में झारखंड के 99.81 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। सीबीएसई की दसवीं की वार्षिक परीक्षा में झारखंड के 99.81 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीण हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है।

कुल उत्तीर्ण होने वाले छात्रों के मुकाबले लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 0.01 ज्यादा रहा है। इस परीक्षा में कुल 69505 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें 69674 परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस परीक्षा में जहां 99.81 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं वहीं 99.82 छात्राओं ने बाजी मारी है। परिणाम में निजी विद्यालयों की सफलता का प्रतिशत 99.64 फीसदी रहा है।

वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय संगठन का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कोरोना के कारण इस साल दसवीं की बोडर् परीक्षा आयोजित नहीं की थी। इंटरनल असेसमेंट-20 अंक, यूनिट टेस्ट या पीरियोडिक टेस्ट-10 अंक, मिडटर्म-30 अंक, प्री बोर्ड एग्जामिनेशन-40 अंक को आधार मानते हुए परिणाम तैयार किया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia