झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 978 नए मामले, 15 हजार के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

8/6/2020 10:40:30 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 978 नए मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15,048 हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 71, चतरा में 4, देवघर में 35, धनबाद में 6, दुमका में 26, पूर्वी सिंहभूम में 72, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 7, गोड्डा में 329, गुमला में 12 हजारीबाग में 27, जामताड़ा में 4, खूंटी में 27, कोडरमा में 6, लातेहार में 14, लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 33, पलामू में 51, रांची में 141, साहेबगंज में 25, सरायकेला में 9, सिमडेगा में 17 और पश्चिम सिंहभूम में 34 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15048 हो गई है।

वहीं राज्य के 15,048 संक्रमितों में से 5826 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अतिरिक्त 9086 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि 136 लोगों की मौत हो चुकी है।

Nitika