झारखंड में मिले 926 नए कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या 17 हजार के पार

8/9/2020 10:41:31 AM

 

 

रांचीः झारखंड में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से इजाफा होता जा रहा है। राज्य में लोहरदगा को छोड़कर शेष 23 जिले में शनिवार को कोरोना के 926 नए पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17 हजार को पार कर गई। वहीं, 6 संक्रमित की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के रिम्स सहित विभिन्न जिले के सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 6996 स्वाब सैंपल की जांच में 926 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 12, चतरा में 37, देवघर में 13, धनबाद में 53, दुमका में 5, पूर्वी सिंहभूम में 24, गढ़वा में 3, गिरिडीह में 286, गोड्डा में 5, गुमला में 16, हजारीबाग में 3, जामताड़ा में 4, खूंटी में 30, कोडरमा में 8, लातेहार में 16, पलामू में 3, रामगढ़ में 18, रांची में 308, साहेबगंज में 18, सरायकेला में 30, सिमडेगा में 14 और पश्चिम सिंहभूम में 16 संक्रमित मिले हैं।

हीं रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के अभी 8983 एक्टिव मामले हैं। अब तक 8325 संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 160 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक तरफ शनिवार को जहां 926 लोग महामारी की चपेट में आ गए वहीं, 822 पूरी तरह रिकवर होकर अपने घर लौट गए। पूर्वी सिंहभूम में 4 जबकि कोडरमा एवं गोड्डा में 1-1 संक्रमित की मौत हो गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static