मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित: जनरल वीके सिंह

5/30/2023 4:36:26 PM

 

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा ने मुख्यालय रांची में मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के सड़क,परिवहन, राजमार्ग एवम उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मोदी सरकार के 9वर्षों की उपलब्धियों को आंकड़ों में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश एवम नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवम अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया। मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 9वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि किसी देश की प्रगति में उसके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र के बदलाव महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में देश गति के साथ प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अपने पहले कार्यकाल से ही मोदी सरकार ने गरीब कल्याण को ही देश कल्याण का आधार बनाया। गरीबों के लिए बुनियादी ढांचा का निर्माण, 80 करोड़ गरीबों को खाद्य सुरक्षा, दिव्यांग जनों का सशक्तिकरण 3 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना के अंतर्गत 11.39 करोड़ किसान लाभान्वित हुए।

नारी सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण, 9.6 करोड़ गैस सिलेंडर का वितरण, मातृत्व अवकाश में वृद्धि, तीन तलाक कानून की समाप्ति जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए जो महिलाओं की गरिमा, जीवन की सुगमता और उद्यमिता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहे हैं।

Content Writer

Nitika