झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मिले कोरोना के 892 नए मामले, 2719 मरीज ठीक हुए, 5 की मौत

1/28/2022 10:35:32 AM

 

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 2719 मरीज ठीक हुए है और 892 नए मरीज मिले हैं जबकि इससे 5 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 248 नए मामले पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इसके अलावा रांची से 108, बोकारो से 17, चतरा से आठ, देवघर से 51, धनबाद से 12, दुमका से 105, गढ़वा से 8, गिरिडीह से दो, गोड्डा से 32, गुमला से 18, हजारीबाग से 7, कोडरमा से 34, लातेहार से 4, लोहरदगा से 3, पाकुड़ से 4, पलामू से 8, रामगढ़ से 4, साहेबगंज से 24, सरायकेला से 4, सिमडेगा से 127 और पश्चिमी सिंहभूम से 64 नए कोरोना मरीज मिले है। कोरोना की वजह से राज्य में लगातार मौत का सिलसिला जारी है। राज्य में कोरोना से 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 3, धनबाद से एक और गुमला से एक मरीज शामिल हैं।

वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 425229 हो गया हैं और कुल 19201222 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में कोरोना के 12076 सक्रिय केस हैं जबकि राज्य में कोरोना के 407862 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5291 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
 

Content Writer

Nitika