भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल पुस्तिका का हुआ विमोचन

6/9/2022 9:42:43 AM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश कार्यालय में आज मोदी सरकार के 8 साल,बेमिसाल के संबंध में उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन सम्पन्न हुआ। भाजपा झारखंड प्रदेश ने इस पुस्तिका को जारी किया।

कार्यक्रम में विधायकदल नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा विधायक नवीन जायसवाल, राज सिन्हा, समरी लाल, जैलेन्द्र महतो उपस्थित थे। विमोचन करते हुए मरांडी ने कहा यह पुस्तिका कोई कागज का पन्ना नही बल्कि मोदी सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज है। मरांडी ने कहा कि यह 8साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित साल है जिससे देश के आम नागरिक के जीवन मे सार्थक बदलाव आया है। देश की जनता बदलाव को महसूस कर रही है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस दस्तावेज को लेकर जन जन तक जाएं और बताएं कि कैसे मोदी सरकारगांव, गरीब, किसान, दलित वंचित समाज केलिये कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से उम्मीद भी करती है और उन्ही पर विश्वास भी करती है। कहा कि जनता ने मोदी है तो मुमकिन है इस मंत्र को आत्मसात कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिये कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशवाहक बने।

Content Writer

Diksha kanojia