झारखंड में BJP के 8 जिला कार्यालयों का जेपी नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया उद्घाटन

7/28/2020 4:23:35 PM

 

नई दिल्ली/रांचीः भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड में पार्टी के 8 जिला कार्यालयों का मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि आगामी 2 सालों में देश के सभी जिलों में पार्टी के कार्यालय बन जाएंगे जो भाजपा की जड़ों को सशक्त बनाने का काम करेंगे।

जेपी नड्डा ने इस मौके पर रांची तथा इन जिलों में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी और अपने संबोधन में कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक पाटिर्यों से अलग है। हमारी कार्य करने की रीति-नीति अलग है। हमारे नेतृत्व की सोच बहुत गहरी है, हमें इसका भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती जहां सच्चाई के लिए लड़ने के लिए हम सभी प्रेरित हुए हैं। जहां सही बात की लड़ाई लड़ने के लिए हम सभी को प्रेरणा मिली है, ऐसी भूमि पर कार्यालय का निर्माण होना, हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए 2014 में कहा था दिल्ली में हमारा भव्य कार्यालय होना चाहिए और हर जिले में हमारा अच्छा कार्यालय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष अमित शाह जी के नेतृत्व में करीब 500 कार्यालय बनकर तैयार हुए। अभी 400 और कार्यालयों का काम चल रहा है।

Nitika