बोकारो में होटल से गिरफ्तार हुए अंतरराज्यीय साइबर क्राइम गिरोह के 8 अपराधी

2/8/2021 10:45:39 AM

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के एक होटल से अन्तराज्यीय साइबर क्राइम गिरोह के आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। चास पुलिस उपाधीक्षक पूनम मिंज ने रविवार को बताया कि होटल के एक कमरे से अपराध की योजना बनाते आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके पास से पुलिस ने चार लाख से अधिक रुपए के अलावा अन्य सामान बरामद किया गया है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश, गुजरात, बंगाल, बिहार आदि राज्यों के विभिन्न जिलों में सक्रिय साइबर अपराधियो का यह गिरोह लंबे समय से बोकारोवासियों को झांसा देकर अपना निशाना बना रहा था। मिंज ने बताया कि इनमें एक महिला भी पकड़ी गई है जो पकड़े गए अपराधियों में एक की पत्नी है।

इन आठ लोगो के गिरोह में सबके जिम्मे अलग अलग काम था। यह गिरोह लगातार अपना क्षेत्र भी बदलता रहता था ताकि पुलिस जबतक इनका लोकेशन तलाशती तबतक ये अपना ठिकाना बदल लेते थे। गिरफ्तार अपराधियों में विजय उर्फ वीरेश,आत्मानंद उफर् शम्भू, गौरव कुमार, मिंटू कुमार, अविनाश आनंद, राजमणि, कुणाल कुमार, अनिता कुमारी शामिल है। जिसमे अविनाश सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला जबकि अन्य का ठिकाना बिहार है।

Content Writer

Diksha kanojia