झारखंड में मिले कोरोना के और नए 78 पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या हुई 3134

7/9/2020 10:41:27 AM

रांचीः झारखंड में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के 78 नये संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3134 हो गई है।

राज्य सरकार की ओर से बुधवार को देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों में मौजूद अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 2790 स्वाब सैंपल की जांच में 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

रिपोर्ट के अनुसार, चतरा से एक, देवघर से एक, धनबाद से 23, दुमका से तीन, पूर्वी सिंहभूम से छह, गढ़वा से एक, गुमला से एक, खूंटी से एक, कोडरमा से 17, पाकुड़ से दो, रांची से छह, साहेबगंज से दस, सरायकेला से तीन ओर सिमडेगा से तीन पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है।

Edited By

Diksha kanojia