गिरिडीह में 73 किलोग्राम की चांदी की सिल्लियां जब्त, तीन गिरफ्तार

10/3/2021 5:15:50 PM

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह से 73 किलोग्राम की चांदी की सिल्लियां बरामद की गई है और मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर एक कार से 73 किलोग्राम वजनी चांदी की सिल्लियां जब्त की गई। उप अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जब्त की गई चांदी की सिल्लियों की कीमत करीब 35 लाख रुपए हैं।

अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले का संदिग्ध रूप से कर्ताधर्ता राजेश गुप्ता भागने में सफल रहा। हालांकि, उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान अरविंद कुमार पांडेय, गोविंद सोनी और ब्रह्मदेव प्रसाद के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Content Writer

Diksha kanojia