झारखंड में सात IAS अधिकारियों का तबादला, 3 का किया पदस्थापन

7/25/2020 1:37:03 PM

रांचीः झारखंड सरकार ने राज्य के प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक सप्ताह के अंदर दूसरा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सात अधिकारियों का तबादला और तीन का पदस्थापन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की शुक्रवार देर शाम अधिसूचना जारी की। धनबाद के नगर निगम के आयुक्त चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप को राजस्व और भूमि सुधार विभाग में विशेष सचिव तथा निदेशक (नगरीय प्रशासन) राजीव रंजन को झारखंड एड्स नियंत्रण सोसायटी (रांची) के परियोजना निदेशक के पद तबादला किया गया है। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी नेहा अरोड़ा को नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक, पश्चिम सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन को ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव तथा गढ़वा के उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को जामताड़ा के उप विकास आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, हजारीबाग की उप विकास आयुक्त जाधव विजया नारायण राव को निदेशक निगर विकास विभाग में नगरीय प्रशासन निदेशक तथा पाकुड़ के उप विकास आयुक्त राम निवास यादव को झाराखंड का श्रम आयुक्त बनाया है। अधिसूचना के अनुसार, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत माधवी मिश्रा को हजारीबाग का नगर आयुक्त, श्रीमती आर रॉनीटा को कोडरमा का उप विकास आयुक्त तथा अंजलि यादव को गोड्डा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सरकार ने सोमवार को चार उपायुक्त समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों का तबादला करने के साथ ही दस आईएएस का पदस्थापन किया था।

Edited By

Diksha kanojia