VIDEO: Jharkhand में स्पेनिश महिला के साथ 7 दरिंदों ने किया दुष्कर्म, हैवानों की करतूत से पूरी दुनिया में हुई देश की बदनामी

3/2/2024 5:45:12 PM

दुमका: झारखंड के दुमका में एक स्पेनिश महिला के साथ 7 युवकों ने दरिंदगी की सारी सीमा पार कर दी है। स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर टूर पर निकली थी। दोनों लोग बाइक पर दुमका होते हुए भागलपुर जा रहे थे, लेकिन रात करीब 12 बजे वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर टेंट लगाकर सो गए। इस दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और युवकों ने पति को कब्जे में लेकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद विदेशी महिला के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई है। पीड़िता ने बताया कि सात लड़के अचानक आए और दोनों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि सातों लड़कों का मकसद उसके साथ दुष्कर्म करना था।

Content Editor

Khushi