सावधान...झारखंड में मिले कोरोना के रिकॉर्ड 6974 नए मरीज, 133 और लोगों ने गंवाई जान

5/7/2021 11:21:55 AM

 

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और गुरुवार को 6974 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 5740 मरीज ठीक हुए है। वहीं राज्य में कोरोना से 133 मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1235, बोकारो से 333,चतरा से 110, देवघर से 208, धनबाद से 172, दुमका से 85, पूर्वी सिंहभूम से 1010, गढ़वा से 119, गिरिडीह से 197, गोड्डा से 90,गुमला से 346, हजारीबाग से 476, जामताड़ा से 151,खूंटी से 186, कोडरमा से 320, लातेहार से 269, लोहरदगा से 326, पाकुड़ से 34, पलामू से 330, रामगढ़ से 280, साहेबगंज से 69, सरायकेला से133, सिमडेगा से 174 और पश्चिमी सिंहभूम से 321 नए मरीज मिले है।

वही राज्य में कोरोना से 133 मरीज की मौत हुई है, जिनमें रांची से 42, बोकारो से 5, चतरा से एक, देवघर से एक, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 23, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 10, गोड्डा से 7, हजारीबाग से 6, खूंटी से 2, कोडरमा से 3, लातेहार से एक, लोहरदगा से 3, पलामू से 4, रामगढ़ से 11, सरायकेला से 2, सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 2 मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 270089 हो गया हैं। इनमें 60633 सक्रिय केस हैं जबकि 205977 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 3479 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
 

Content Writer

Nitika