झारखंड में सामने आए कोरोना के 63 नए पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या हुई 2697

7/4/2020 11:02:28 AM

रांचीः झारखंड के अलग-अलग जिले में शुक्रवार को वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के 63 मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2697 हो गई है।

झारखंड सरकार की ओर से शुक्रवार को देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, सूबे की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों में मौजूद अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 2716 स्वाब सैंपल की जांच में 63 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 15, गढ़वा में तीन, गिरिडीह में तीन, कोडरमा में आठ, लातेहार में दो, पलामू में दो और रांची में 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व गुरूवार देर रात 49 नये संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 2634 तक पहुंच गया था।

Edited By

Diksha kanojia