झारखंड में कोरोना से ठीक हुए 62 मरीज, संक्रमण के 54 नए मामले आए सामने

7/16/2021 11:05:54 AM

रांचीः झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 62 मरीज ठीक हुए है और 54 नये मरीज मिले हैं जबकि राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 5, बोकारो से 14, देवघर से 3, धनबाद से 4, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 8 मरीज मिले हैं।

इसी क्रम में गुमला से एक, हजारीबाग से एक, कोडरमा से दो, लातेहार से एक, लोहरदगा से छह, पलामू से तीन, रामगढ़ से दो, साहेबगंज से एक और सरायकेला से दो मरीज मिले है। राज्य में आज कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 346533 हो गया हैं और अब तक 10735608 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में 336 सक्रिय मरीज हैं जबकि 341077 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 5120 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं।

Content Writer

Diksha kanojia