झारखंड में मिले कोरोना के 60 नए पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 2490

7/1/2020 10:42:04 AM

रांचीः झारखंड में मंगलवार को वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के 60 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2490 हो गई है।

प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार को देर शाम जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिलों में मौजूद अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 2730 स्वाब सैंपल की जांच में 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रिपोर्ट के अनुसार,बोकारो में एक, देवघर में दो, धनबाद में 14, दुमका में एक, पूर्वी सिंहभूम में 11, गिरिडीह में एक, साहेबगंज में तीन, रामगढ़ में एक, रांची में एक, सरायकेला में 25 संक्रमित मिले हैं।

Edited By

Diksha kanojia