झारखंड में कोरोना से छह और लोगों की मौत, 1226 नए मामले आए सामने

9/27/2020 11:26:41 AM

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमण से शनिवार को छह लोगों की मौत से प्रदेश में अबतक वैश्विक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 670 हो गई है। वहीं अलग-अलग जिले में आज कोविड-19 के 1226 नये मामले की पुष्टि हुई है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 30152 स्वाब सैंपल की जांच में 1226 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रिपोर्ट में बताया गया कि बोकारो में 67, चतरा में छह, देवघर में 36, धनबाद में 50, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 214, गढ़वा में 23, गिरिडीह में आठ, गोड्डा में 41, गुमला में 13, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 24, खूंटी में 20, कोडरमा में 24, लातेहार में 11, लोहरदगा में सात, पाकुड़ में 38, पलामू में 33, रामगढ़ में 25, रांची में 425, साहेबगंज में 11, सरायकेला में 35, सिमडेगा में 5और पश्चिम सिंहभूम में 63 संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में कोविड पॉजिटिव 78935 हो गई है।

बता दें कि कोविड-19 के अभी 12426 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में अब तक 65839 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 670 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट 83.40 प्रतिशत है।

Diksha kanojia